रोहतास जिलाधिकारी ने कोविड वैक्सिनेशन से संबंधित समीक्षा बैठक की - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 4 सितंबर 2021

रोहतास जिलाधिकारी ने कोविड वैक्सिनेशन से संबंधित समीक्षा बैठक की

रोहतास (Rohtas) : दिनांक 4 सितंबर 2021 को जिला पदाधिकारी (DM) रोहतास (Rohtas) धर्मेन्द्र कुमार (Dharmendra Kumar) द्वारा जिले में कोविड-19 (Covid-19) वैक्सीनशन (Vaccination) से संबंधित प्रगति एवं रणनीति को लेकर सभी संबंधित पदाधिकारी यथा सिविल सर्जन (Civil Sergon), जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, डीपीओ (DPO), केअर इंडिया (Care India) सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी MO/IC के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।

उक्त बैठक में जिलाधिकारी महोदय द्वारा जानकारी दी गई कि जिले में लगभग 8.67 लाख फर्स्ट डोज तथा लगभग 1.57 लाख सेकेंड डोज दी जा चुकी है। अतएव सेकेंड डोज पर ज्यादा फोकस करने की ज़रूरत है।
उक्त के आलोक में, जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देश दिया गया कि सोमवार दिनांक 6 सितंबर एवं 7 सितंबर को exclusively विशुद्ध रूप से सेकेंड डोज डिलीवरी का कार्यक्रम रखा जाए। इस क्रम में, सोमवार को 200 एवं मंगलवार को 200 सेशन साइट्स पर सेकेंड डोज डिलीवर कराने का निर्देश जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिया गया।
इस निमित्त निर्देश दिया गया कि पहले ही लाभार्थियों के सूची की हार्ड कॉपी सभी MO/IC को उपलब्ध करा दिया जाए। जिन व्यक्तियों ने 11 जून, 2021 से पूर्व फर्स्ट डोज लिया था, वे इस सेकंड डोज के लिए पात्र होंगे।

Responsive Advertisement