खैरा : कृषि कानून को निरस्त करने के लिए बैठक आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 28 सितंबर 2021

खैरा : कृषि कानून को निरस्त करने के लिए बैठक आयोजित



Khaira / खैरा (प्रहलाद कुमार) :-


 भारत सरकार द्वारा लाए गए तीनों कृषि कानून एवं चारों संहिता को निरस्त करने को लेकर एक बैठक रायपुरा में आयोजित की गई , जिसकी अध्यक्षता कामरेड कैलाश सिंह ने की।  बैठक में निर्णय लिया गया पार्टी के सभी सदस्य एवं किसान संगठन के लोग 27 तारीख को जमुई चलेंगे । उक्त बैठक में एकमत  होकर समान विचारधारा के लोगों के साथ मिलकर पंचायत चुनाव लड़ने की बातों पर भी चर्चा की गई । बैठक को संबोधित करते हुए जिलामंत्री का  नवल किशोर सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार सभी सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करते हुए तमाम जनविरोधी नीतियों को लागू कर रही है । रेलवे सहित कई सरकारी उपक्रमों को पूंजीपतियों के हाथों में बेच रही है । महंगाई भ्रष्टाचार से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए मोदी सरकार संप्रदायिक एजेंटों को आगे ना रही है।  बैठक में महिलाओं सहित लगभग 400 लोगों ने इस बैठक में उपस्थित थे ।  इस मौके पर कामरेड गजाधर रजक , जयप्रकाश रावत , रामदयाल यादव,  सूर्य मोहन रावत,  सुभाष यादव,  देवेंद्र कुमार,  रूपेश्वरी देवी सहित कई  लोग मौजूद रहे । 


Edited by : Abhishek Kr. Jha

#Khaira, #Meeting, #GidhaurDotCom

Responsive Advertisement