गिद्धौर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर शनिवार को भाजपा करेगी कार्यक्रम - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 24 सितंबर 2021

गिद्धौर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर शनिवार को भाजपा करेगी कार्यक्रम

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 24 सितंबर | सुशांत साईं सुन्दरम : जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं अन्त्योदय के जनक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती के अवसर पर शनिवार, 25 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी गिद्धौर मंडल द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया है.उक्त जानकारी भाजपा के गिद्धौर मंडलाध्यक्ष रणजीत कुमार साव ने दी.
उन्होंने बताया कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर गिद्धौर पंचमंदिर के प्रांगण में दोपहर 3 बजे से कार्यक्रम आयोजित कर उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी. इसमें उपस्थिति के लिए भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को सूचित किया गया है.

Responsive Advertisement