गिद्धौर : भौराटांड़ में सड़क दुर्घटना, दो युवक घायल, एक रेफ़र - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 24 सितंबर 2021

गिद्धौर : भौराटांड़ में सड़क दुर्घटना, दो युवक घायल, एक रेफ़र


Gidhaur /गिद्धौर (अभिषेक)  :-  गिद्धौर-जमुई मुख्यमार्ग स्थित भौराटांड़ गांव में शुक्रवार की दोपहर हुए एक सड़क दुर्घटना में दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान झाझा थानाक्षेत्र के टुंबापाहड़ निवासी यूसुफ़ एवं रत्नरोहिनिया गांव निवासी आबिद अंसारी के रूप में की गई है। 

जानकारी के अनुसार, किसी काम को लेकर उक्त दोनों युवक बाइक से जमुई की ओर जा रहे थे, इसी क्रम में भौराटांड़ गांव के पास तेज गति से आ रहे एक बाइक ने पीछे से जोरदार टक्कर मारी जिससे उक्त दोनों युवक की बाइक अनियंत्रित हो गई, और दोनों गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गए।  स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायल दोनों युवक को गिद्धौर स्थित दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। इस दुर्घटना में जहाँ युसुफ़ के एक पैर में गहरी चोट आयी है तो वहीं, आबिद अंसारी को बाह और शरीर के कुछ हिस्से में अंदरूनी चोट आई है। वहीं, प्राथमिक उपचार कर रहे चिकित्सक ने यूसुफ को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफ़र कर दिया है।

#Gidhaur, #Accident, #GidhaurDotCom

Post Top Ad -