माँगोबन्दर में 'वैद्यजी' के आवास पहुंची जमुई MLA श्रेयसी सिंह, शोकाकुल परिवार से की मुलाकात - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 8 अगस्त 2021

माँगोबन्दर में 'वैद्यजी' के आवास पहुंची जमुई MLA श्रेयसी सिंह, शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

 


Mangobandar / माँगोबन्दर (न्यूज़ डेस्क) :- समाजवादी विचारधारा के अनुयायी एवं 'वैद्यजी' के नाम से जिलेभर में चर्चित माँगोबन्दर निवासी उपेन्द्र नाथ मिश्र के देहावसान के बाद से लगातार नेताओं, सत्ताधारियों, बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों के कदम उनके आवास पर पड़ने लगे हैं। इसी क्रम में जमुई के पूर्व विधायक अजय प्रताप, एवं वर्तमान विधायक श्रेयसी सिंह माँगोबन्दर पहुंचे और उनके आवास स्थान पर शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर इनका ढाढ़स बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने परिजनों से वैद्यजी के जीवन काल की चर्चा हुई साथ ही समाज में दिए गए उनके उत्कृष्ट योगदान का बाख़ाँन किया। 


ज्ञात हो,आजीवन वैद्य वृति के माध्यम से लोक सेवा करने वाले वैद्यजी बीते 2 अगस्त की संध्या माँगोबन्दर स्थित अपने आवास स्थान पर सौ वर्ष की उम्र में दिवंगत हो गए थे। इसके बाद उनके परिजनों से मिलने व सान्त्वना देने के लिए उनके प्रशंसक, अनुयायी व क्षेत्रीय नेताओं के आने- जाने का तांता लगा हुआ है।



Responsive Advertisement