खैरा : सड़क दुर्घटना में घायल महिला की मौत पर रोड जाम, परिजनों ने काटा बवाल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 7 अगस्त 2021

खैरा : सड़क दुर्घटना में घायल महिला की मौत पर रोड जाम, परिजनों ने काटा बवाल


Khaira / न्यूज़ डेस्क (प्रहलाद कुमार) :-

 थाना क्षेत्र के खैरा महादलित टोला में सड़क दुर्घटना के बाद इलाज के दौरान एक महिला की मौत पर ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा। शुक्रवार को ग्रामीणों ने शव के साथ खैरा-आमीन मुख्य मार्ग को जाम किया और घंटों प्रदर्शन किया। इस दौरान लोग प्रशासनिक पदाधिकारियों के जाम स्थल पर नहीं पहुंचने से काफी आक्रोशित भी दिखाई दे रहे थे। 
जानकारी के अनुसार, बीते बुधवार देर शाम एक ऑटो वाहन की ठोकर से उक्त गांव निवासी मानो देवी नामक महिला उस वक्त घायल हो गई , जब वह मजदूरी करके अपने घर वापस लौट रही थी। इस दौरान एक तेज रफ्तार ऑटो वाहन ने उसे ठोकर मार दी। घटना के बाद ग्रामीणों की सहायता से उसे इलाज के लिए ले जाया गया, जिसके बाद शुक्रवार को महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद ग्रामीण काफी आक्रोशित हो गए और उन्होंने खैरा-आमीन मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।  प्रदर्शन करने लगे जाम कर रहे लोग महिला के आश्रितों को मुआवजा दिए जाने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिए जाने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त महिला काफी गरीब थी और उसके पति विक्षिप्त हैं, उसकी मौत के बाद उसके 6 बच्चों के भरण पोषण में काफी कठिनाई आएगी, इसलिए उसे मुआवजा दिया जाना नितांत आवश्यक है। ग्रामीणों ने इस दौरान मौके पर प्रखंड के किसी भी वरीय पदाधिकारियों के नहीं पहुंचने पर जमकर बवाल काटा। हालांकि, मौके पर खैरा पुलिस पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास तो कर रही थी पर करीब 2 घंटे बाद अंचलाधिकारी श्रीराम उरांव घटनास्थल पर पहुंचे और जाम करे लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया। हालांकि समाचार संप्रेषण तक उक्त मार्ग पर जाम नहीं खोला जा सका था जिस कारण दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी और लोगों को काफी परेशानी भी हो रही थी। ग्रामीणों ने उक्त महिला के परिवार को प्रशासनिक सहायता दिए जाने की भी मांग की है।

Post Top Ad -