गिद्धौर : आरोपित कृषि सलाहकार के गिरेबाँ तक पहुंची पुलिस - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 12 अगस्त 2021

गिद्धौर : आरोपित कृषि सलाहकार के गिरेबाँ तक पहुंची पुलिस

【 Gidhaur / News Desk | अभिषेक कुमार झा】 :-

गिद्धौर थानां क्षेत्र के रतनपुर में पुत्र द्वारा पिता पर किये गए जानलेवा हमले पर गिद्धौर पुलिस ने कार्रवाई का रूख सख्त कर लिया है। बीते दिन पीड़ित पिता के द्वारा वायरल हुए वीडियो में आरोपित किये गए ज्येष्ठ पुत्र के गिरेबाँ तक पुलिस पहुँच गई है। बताया जाता है कि आरोपित ज्येष्ठ पुत्र कृषि सालहकार धीरेन्द्र कुमार से पुलिस पूछताछ कर रही है। गुरूवार को गिद्धौर थानाध्यक्ष के निर्देश पर ए एस आई प्रमोद कुमार आरोपित कृषि सालहाकर के घर पहुंचकर प्रशासनिक औपचारिकता पूरी की।

आरोपित कृषि सलाहकार के घर पहुंची पुलिस   ◆ gidhaur.com

बता दें, घटना के शिकार हुए भूतपूर्व सैनिक श्री राय की गम्भीर स्थिति में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें उन्होंने इस हालत के लिए अपने बड़े बेटे को दोषी ठहराया है। उनकी पत्नी कलावती देवी ने भी वीडियो में अपने ज्येष्ठ पुत्र कृषि सलाहकार को ही आरोपित बताया है । मामले पर जहां प्रासशनिक गतिविधियाँ शिथिल थी वहीं, गुरुवार को थानाध्यक्ष अमित कुमार द्वारा मामले पर सख्त कार्रवाई का मोर्चा खोल दिया है।

Responsive Advertisement