गिद्धौर : बंधौरा में दो दिनों से लापता अधेड़ का कुंवे में तैरता मिला शव, सनसनी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 12 अगस्त 2021

गिद्धौर : बंधौरा में दो दिनों से लापता अधेड़ का कुंवे में तैरता मिला शव, सनसनी

 【 Gidhaur (News Desk) |अभिषेक कुमार झा.】:-

गिद्धौर थानां क्षेत्र के बंधौरा मुसहरी टोला स्थित एक कुंवे में गुरूवार की सुबह 50 वर्षीय अधेड़ का तैरता हुआ शव मिला, जिसकी पहचान सुखदेव मांझी के रूप में हुई है। खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

कुंवे के पास सफेद चादर से ढका शव।       ◆  gidhaur.com

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बंधौरा गांव निवासी जगदीश मांझी के पुत्र सुखदेव मांझी बीते 10 अगस्त से लापता चल रहे थे, काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका । मृतक के पुत्र की माने तो मंगलवार 10 अगस्त को गांव में खेल तमाशा चल रहा था जिसे देखने सुखदेव मांझी भी गए थे, इस बीच पानी पीने के लिए वे बगल के कुंवे में गए जिसके बाद वे वापस नहीं आये। दो दिनों के काफी खोजबीन के बाद गुरुवार को उनका शव उसी कुंवे से बरामद हुआ। वहीं शव मिलने के बाद परिजनों के बीच चीत्कार मचा है। गांव के कुछ लोग घटना को हत्या तो कुछ लोग हादसे की संज्ञा दी रहे थे। 

घटनास्थल पर पूछताछ करती पुलिस  ◆ gidhaur.com

वहीं, तकरीबन दो घण्टे बाद जब गिद्धौर पुलिस को सबसे पहले gidhaur.com के सर्किल रिपोर्र्टर धंनजय कुमार 'आमोद' से मामले की भनक लगी तो पुलिस अग्रेतर कार्रवाई के लिए आगे आयी । घटनास्थल पर पहुंचे गिद्धौर थानाध्यक्ष अमित कुमार, ए एसआई नित्यानन्द सिंह, प्रमोद कुमार व मसीह चरण कुजूर के समक्ष मृतक के पुत्र मनोज मांझी ने यह माना है कि उनके पिता की मौत कुंवे में डूबने से हुई है। वहीं, सामाचार ड्राफ्टिंग तक इस मामले से जुड़े हर पहलू पर पुलिस पूछताछ कर रही है।


#Gidhaur, #Police, #GidhaurDotCom

Responsive Advertisement