खैरा : वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 12 अगस्त 2021

खैरा : वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन


Khaira News/खैरा (प्रहलाद कुमार) :- स्वतंत्रता दिवस के 75वें अवसर पर आजादी की अमृत महोत्सव मनाने के उपलक्ष में सशस्त्र सीमा बल गरही परासी मोड़ स्थित ए कंपनी16वी बटालियन के कमांडेंट विनय कुमार सिंह के निर्देशानुसार वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन गुरुवार को कराया गया। सशस्त्र सीमा बल नक्सल प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों के बीच विश्वास पैदा करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया । ऐसे अति पिछड़े क्षेत्र में ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए लगातार कई प्रकार के कार्यक्रम किए जाते रहे हैं । पहले सत्र में गरही बनाम पनभरवा के बीच वॉलीबॉल का खेल खेला गया , जिसमें गरही को 25 और पन भरवा को 17 पॉइंट मिला। इस प्रकार दोनों टीमों के बीच खेल के परिणाम में 8 पॉइंट्स से गरही की टीम विजयी घोषित हुए। फाइनल मुकाबला गरही बनाम कुरवाटाँड़ के बीच खेला गया, जिसमें गरही की टीम 1 गोल से विजय घोषित हुई । इस मौके पर असिस्टेंट कमांडेंट चेतन सोलंकी सहित कई पदाधिकारी एवं जवान उपस्थित थे।



Responsive Advertisement