Breaking


पटना (Patna) : लोजपा (LJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई (Jamui) सांसद चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने मंगलवार को अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ बिहार में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के मामले पर बिहार के राज्यपाल फागू चौहान (Fagu Chauhan) से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

चिराग पिछले एक महीने से बिहार में आशीर्वाद यात्रा (Ashirvad Yatra) पर निकले हुए हैं। पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अभी वह बिहार (Bihar) के सभी जिलों में जाकर आम जनता से मिल रहे हैं और उनसे आशीर्वाद ले रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने कई ऐसे परिवारों से भी भेंट करी है, जिनके घर के सदस्य की हत्या अपराधियों द्वारा कर दी गई है। इन घटनाओं पर राज्य सरकार ध्यान नहीं दे रही, जिसके कारण वह आज महामहिम से इस बारे में बात किए हैं और ज्ञापन सौंपे हैं।