गिद्धौर : आनंद कौशल दुबारा बने शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष, संघीय सदस्यों ने दी बधाई - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 3 अगस्त 2021

गिद्धौर : आनंद कौशल दुबारा बने शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष, संघीय सदस्यों ने दी बधाई

Gidhaur / न्यूज़ डेस्क (अभिषेक कुमार झा).:-

बिहार में सामान काम- सामान वेतन के लिए शिक्षकों की आवाज़ बुलंद करने वाले आनंद कौशल सिंह को लोकतांत्रिक तरीके से पुनः प्रदेश अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया गया है । संघ द्वारा आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा होते ही शिक्षकों में खुशी के लहर दौड़ पड़ी। ज्ञात हो कि संघ के स्थापना काल से ही आनंद कौशल सिंह पहले अध्यक्ष चुने गए थे। 
संघ के अधिकारियों ने बताया कि सांगठनिक नियमानुसार, प्रत्येक 03 वर्षों में संगठन का चुनाव होता है इसको लेकर बीते 01 अगस्त को पटना स्थित संघ भवन में हुए सांगठनिक चुनाव के दौरान सभी जिला कमिटी के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए आनंद कौशल सिंह के नाम पर मुहर लगा दी। शिक्षक हित में श्री सिंह के उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए सर्वसम्मति से पुनः उन्हें प्रदेश अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित किया गया है। इसके अलावे वर्तमान जमुई जिलाध्यक्ष रवि कुमार यादव को प्रदेश कोषाध्यक्ष पद पर काबिज़ किया गया। 
इधर, निर्वाचित दोनों अधिकारियों को बधाई देने के लिए गिद्धौर स्थित संघ कार्यालय में सोमवार को प्रखंड अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण यादव के अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला कोषाध्यक्ष राजीव वर्णवाल ने कहा कि आनंद कौशल सिंह की ईमानदारी, कर्मठता और कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है कि आज बिहार के शिक्षकों को 5200 स्केल का वेतनमान मिला है। उनके दुबारा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बिहार के चार लाख शिक्षकों को पूर्ण वेतनमान दिलवाने की लड़ाई जारी रहेगी। वहीं, जमुई जिलाध्यक्ष रवि कुमार यादव के प्रदेश कोषाध्यक्ष चुने जाने पर प्रशंसा जाहिर करते हुए प्रखंड अध्यक्ष वशिष्ठ यादव ने कहा कि जिलाध्यक्ष के पद पर काम के अनुभव को देख कर उन्हें प्रदेश कोषाध्यक्ष के पद पर चुना गया है। उनके मार्गदर्शन पर संघ के सदस्य शिक्षकों की समस्या का निदान कर सकेंगे।
वहीँ, प्रदेश अध्यक्ष आनंद कौशल सिंह ने संघ के सदस्यों को साधुवाद का पात्र बताते हुए उनके हक और अधिकार के लिए सदैव तत्पर रहने की बात कही।
मौके पर बधाई देने वालों में संघ के महासचिव ब्रजेश सिंह, कोषाध्यक्ष प्रदीप रजक, वरीय उपाध्यक्ष रंजीत यादव,सचिव मंटू मंडल,अवधेश कुमार, उपाध्यक्ष उमाशंकर प्रसाद, वंदना कुमारी, मीडिया प्रभारी दयानंद साव, जितेंद्र कुमार यादव, उपसचिव आशीष कुमार, सक्रिय शिक्षक कुमार परवेज, नागेंद्र नाथ, सनोज कुमार, राजवंश केशरी, प्रेमनाथ केशरी, सिंपी तिवारी, सुजाता कुमारी, स्वाति कुमारी सहित दर्जनों संघीय पदाधिकारी नामित हैं।

#Gidhaur, #Education, #GidhaurDotCom

Responsive Advertisement