सोनो में चला आतिशबाजी का दौर, ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बांटी मिठाईयां - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 1 अगस्त 2021

सोनो में चला आतिशबाजी का दौर, ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बांटी मिठाईयां


Sono News / सोनो (विवेक कुमार सिंह) :-

 मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर सोनो में कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। जदयू प्रखंड अध्यक्ष अनिल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाया।अबीर गुलाल लगाकर खुशी मनाई। मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर जदयू और अधिक सशक्त होगा। पार्टी को सबल और सशक्त नेतृत्व मिलेगा। इस दौरान मनोज कुमार, मुकेश कुमार, राजीव कुमार, संजीव कुमार, ऋषि राज, विवेक कुमार,प्रवीण सिंह सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Responsive Advertisement