गिद्धौर : नयागांव में BJP नेता ने नौनिहालों संग मनाया जन्मदिन, बांटी शिक्षण सामग्री - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 1 अगस्त 2021

गिद्धौर : नयागांव में BJP नेता ने नौनिहालों संग मनाया जन्मदिन, बांटी शिक्षण सामग्री

【 Gidhaur/गिद्धौर (News Desk) | अभिषेक कुमार झा 】 :-

आधुनिकता के इस दौर में एक ओर जहाँ ओहदेदार अपना जन्मदिन किसी मॉल, होटल या रेस्टॉरेंट में दोस्तो की महफ़िल के बीच मनाते हैं, वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता कुमार सुदर्शन सिंह ने अपना जन्मदिन गरीब नौनिहालों के बीच नयागांव में मनाया। 
शनिवार को गिद्धौर के नयागांव पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा पंचायती राज के राष्ट्रीय सचिव कुमार सुदर्शन सिंह का सर्वप्रथम बुके देकर एनवाईसी क्लब के नीरज पासवान ने अभिनन्दन किया। इसके बाद भाजपा नेता कुमार सुदर्शन सिंह ने अपने जन्मदिन के मौके मासूम बच्चों के बीच केक काटते हुए भावुक हो सभी को केक खिलाकर अपने जन्मदिन को यादगार बनाया। इस दौरान उन्होंने दर्जनों बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री व खाद्य समग्री का वित्तरण कर एनवाईसी क्लब के प्रति आभार व्यक्त किया। भाजपा नेता श्री सिंह ने कहा कि उन्हें यह आदर्श अपने माँ-बाप से प्राप्त हुआ है। दर्जनों गरीब बच्चों के बीच अपना जन्मदिन मना कर वे स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि वंचित समाज को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए हम लोगों को सामाजिक मंच से इन नौनिहालों में संस्कार और ज्ञान को अंकुरित करने की आवश्यकता है। 
मौके को खास बनाने में क्लब के शिक्षक नीरज पासवान, शशिभूषण यादव, मिथलेस यादव, अनुज मंडल, पवन पासवान 
, राधेश्याम मांझी, विनय मण्डल, संजीत कुमार, विक्रम कुमार, निरंजन , कुमार गौरव, जयंत पासवान आदि ने अपना योगदान दिया।

Post Top Ad -