गिद्धौर : बिजली बिल है बकाया तो कर दीजिए भुगतान, अगस्त में काटे गए हैं 27 कनेक्शन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 22 अगस्त 2021

गिद्धौर : बिजली बिल है बकाया तो कर दीजिए भुगतान, अगस्त में काटे गए हैं 27 कनेक्शन

 


【 Gidhaur(News Desk) | अभिषेक कुमार झा】:- विद्युत विभाग ने बकायेदार उपभोक्ताओं के ख़िलाफ़ सख्त क़दम इख्तियार कर लिया है। विभाग के कर्मियों द्वारा उपभोक्ताओं से जहां विनम्रतापूर्वक विद्युत बिल भुगतान की अपील कर रहे थे वहीं, अब बकायदारों पर विभागीय कार्रवाई की गाज गिरने लगी है। इस क्रम में गिद्धौर प्रखण्ड क्षेत्र से कुल 27 विद्युत कनेक्शन अगस्त माह में काटे जा चुके हैं। निर्धारित समयावधि पर 2000 से अधिक बिजली बिल बकायदार बिजली विभाग के राडार पर हैं। कनीय अभियंता आनंद मोहन के नेतृत्व में बकायदारों व बिजली चोरी संबद्धित मामले पर कार्रवाई की जा रही है। 

बताया जाता है कि कि बिजली बिल के साथ ही नोटिस भेजने के बाद भी उपभोक्ता बकाया बिजली बिल जमा नहीं कर रहे हैं। बकायदारों के टालमटोल और ढुलमुल रवैये को देखते हुए बिजली विभाग ने कनेक्शन काटने का कड़ा फैसला लिया है।


Responsive Advertisement