गिद्धौर : केवाल गांव के गुना ठाकुर की सड़क दुर्घटना में मौत, मातम में बदला रक्षाबंधन का उमंग - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 22 अगस्त 2021

गिद्धौर : केवाल गांव के गुना ठाकुर की सड़क दुर्घटना में मौत, मातम में बदला रक्षाबंधन का उमंग

 


पूर्वी गुगुलडीह /गिद्धौर (तारकेश्वर निराला) :- एक ओर जहाँ पूरे गांव रक्षाबंधन पर्व की धूम मची थी वहीं, गिद्धौर के केवाल गांव में मातम पसरा था।

दरअसल, थाना क्षेत्र के पूर्वी गुगुलडीह पंचायत के केवाल निवासी गुना ठाकुर की जिनहारा गाव के समीप सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक सुल्तानगंज से पैदल जल भर कर जिनहारा स्थित पटेस मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए आ रहे थे। इसी दौरान जिनहारा चौक के समीप एक अज्ञात वाहन ने पीछे से ठोकर मार दी, जिससे गुना ठाकुर की तत्क्षण घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, अज्ञात टेम्पु वाहन मौके से फरार हो गया। गुना ठाकुर की लाश केवाल गांव पहुँचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बेसुध हैं। खबर लिखे जाने तक मृतक के घर पर परिजनों, ग्रामीणों व समाजसेवियों का आने-जाने का सिलिसिला जारी था। मृतक के परिजनों को आश्वासन देने व उनका ढाढ़स बढ़ाने पूर्व मुखिया नारायण यादव भी पहुंचे। फ़िलहाल गांव का माहौल गमगीन बना है।


 

Responsive Advertisement