गिद्धौर : मौरा के वार्ड 02 में दिवंगत के परिजनों को मुखिया ने दी आर्थिक सहायता - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 12 अगस्त 2021

गिद्धौर : मौरा के वार्ड 02 में दिवंगत के परिजनों को मुखिया ने दी आर्थिक सहायता

 


Gidhaur/गिद्धौर (न्यूज़ डेस्क) :- प्रखंड क्षेत्र के मौरा पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 2 निवासी सुखदेव मांझी उर्फ़ सुग्गा मांझी के निधन पर पंचायत के परामर्श समिति अध्यक्ष कामता प्रसाद सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त की है। निम्नवर्गीय परिवार से संबंध रखने वाले दिवंगत के परिजनों से मुलाकात कर मुखिया ने उनका ढाढ़स बढ़ाया साथ ही उनके अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक सहायता भी दी । मुखिया ने बताया कि समाज एवं सामाजिक उत्थान के लिए वे सदैव प्रयत्नशील रहे हैं । आगामी समय में भी समाज के हर सुख दुख में बराबरी से डटे रहेंगे । उन्होंने बताया कि दिवंगत सुग्गा मांझी के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जा रही है । आगामी भविष्य में यथासंभव सहायता की जाएगी। इस मौके पर स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

 बता दें, गुरुवार की सुबह कुंवे से सुखदेव मांझी उर्फ़ सुग्गा मांझी का शव बरामद किया गया था , जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी । वहीं, प्रशासनिक कार्रवाई पूरी होने पर परिजन शव के अंतिम संस्कार में परिजन जुटे हैं ।


 

Responsive Advertisement