गिद्धौर : लगातार जारी है कोरोना से बचाव का टीकाकरण, सोमवार को 380 लोगों ने लिया वैक्सीन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 20 जुलाई 2021

गिद्धौर : लगातार जारी है कोरोना से बचाव का टीकाकरण, सोमवार को 380 लोगों ने लिया वैक्सीन

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui) | सुशान्त साईं सुंदरम, 20 जुलाई : कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सिनेशन का काम लगातार जारी है। जहां एक तरफ सरकार और स्वास्थ्य विभाग लोगों से टीका लगवाने के लिए जागरूक कर रहे हैं, वहीं आम लोग भी तत्परता से टीकाकरण स्थल तक पहुंच रहे हैं।
सोमवार को गिद्धौर के दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के टीकाकरण दल द्वारा लोगों को टीका लगाया गया। 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करने की सलाह दी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को 380 लोगों को टीका लगाया गया। जिसमें टीकाकरण केंद्र गिद्धौर के कन्या मध्य विद्यालय में 180, स्वास्थ्य केंद्र छेदलाही में 100, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मौरा में 110 लोगों स्वास्थ्य कर्मियों ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीका लगाया।
[File Photo]

Responsive Advertisement