गिद्धौर : धोबघट काली मंदिर में रामधुन सह महाअष्टयाम विधिवत संपन्न - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 20 July 2021

गिद्धौर : धोबघट काली मंदिर में रामधुन सह महाअष्टयाम विधिवत संपन्न

 


Gidhaur / गिद्धौर (न्यूज़ डेस्क) :- गिद्धौर के धोबघट गांव अवस्थित ऐतिहासिक मां काली मंदिर के प्रांगण में चल रहा श्री रामधुन महाअष्टयाम कीर्तन भजन व राम नाम के जाप के साथ पूरे नियम- निष्ठा के यज्ञकुंड में हवन एवं पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। इस मौके पर धोबघट गांव निवासी व यज्ञ समिति के सदस्य सतेंद्र सिंह, किशोरी प्रसाद सिंह, प्रमोद सिंह, राम सिंह, कुणाल सिंह सहित दर्जनों गांव वासियों द्वारा बड़ी संख्या में एकत्रित होकर हवन एवं पूर्णाहुति दे समाज में शांति समृद्धि व सामाजिक विकास की कामना की। इस मौके पर सैकड़ों श्रद्धालुओं द्वारा भजन कीर्तन से संपूर्ण इलाका भक्तिरस धारा में सराबोर रहा।



Post Top Ad