Breaking

चकाई/जमुई (Chakai/Jamui), 18 जुलाई : देश में लगातार बढ़ रहे महंगाई के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला. इस दौरान राजद तथा युवा राजद के कार्यकर्ताओं ने भ्रमण करते हुए चकाई मुख्य चौक पर पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार का पुतला फूंका.
बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के दामों के बेतहाशा वृद्धि के विरोध में राजद द्वारा आहूत विरोध मार्च में केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया. साथ ही सरकार विरोधी नारे भी लगाये और केंद्र सरकार व राज्य सरकार का पुतला दहन किया.