लक्ष्मीपुर पुलिस ने साल भर पूर्व भागी लड़की को किया बरामद, हुआ था अपहरण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 4 जुलाई 2021

लक्ष्मीपुर पुलिस ने साल भर पूर्व भागी लड़की को किया बरामद, हुआ था अपहरण

 


Lakshmipur / लक्ष्मीपुर (न्यूज़ डेस्क) :- लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के गौरा निवासी बालेश्वर विश्वकर्मा की पुत्री 17 वर्षीय खुशबू कुमारी को अपहरण घर से मटिया बाजार जाने के दौरान कर लिया गया था, जिसे स्थानीय थाना की पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना पर मुंगेर जिले के शामपुर थाना क्षेत्र के गोबड्डा गांव से बरामद कर लिया है । 

उक्त जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित ने बताया कि लड़की शादी भी कर ली है। बाल बच्चे भी है। उक्त घटना को लेकर लड़की मां कौशल्या देवी ने थाना कांड संख्या 109/20 के तहत मामला दर्ज कराया था, जिसमें आरोप लगाया था कि मां बेटी घर से मटिया बाजार टेम्पू से समान खरीदने गयी थी। टेम्पू से उतरते ही टेम्पू चालक टेम्पू लेकर भागने लगा। इसी बीच गांव के ही बिकास कुमार (पिता -प्रकाश राम) मेरी बेटी को जबरन टेम्पू में खींचकर बैठा लिया, तथा टेम्पू भागते रहा । जब तक शोर शराबा करते तब तक टेम्पू दूर निकल चुका था। घटना की जानकारी जब विकास कुमार के पिता तथा मां को बतलाया तो उल्टे गाली गलौज करते हुए जान मारने की धमकी दी थी। 


Edited by : Abhishek Kr. Jha


#Lakshmipur, #Police, #GidhaurDotCom



Responsive Advertisement