खैरा में सिकन्दरा विधायक का हुआ नागरिक अभिनंदन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 12 जुलाई 2021

खैरा में सिकन्दरा विधायक का हुआ नागरिक अभिनंदन

 


 Khaira / खैरा (प्रहलाद कुमार) :- सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के एनडीए गठबंधन हम पार्टी के विधायक प्रफुल्ल कुमार मांझी को अमारी पंचायत, डूमरकोला , खड़हुई , बरियारपुर सहित कई गांव में लोगों ने विधायक को फूल माला पहनाकर नागरिक अभिनंदन किया। इस दौरान विधायक ने वहां के स्थानीय ग्रामीण को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों का सहयोग हमेशा मिलता रहा है और आगे भी मिलता रहेगा। मैं आपके हर समय सुख दुख की घड़ी में हमेशा साथ खड़ा रहूंगा। कोई भी परेशानी हो तो शीघ्र सूचित करें ताकि आपकी समस्याओं का निदान कर सकें । विधायक से लोगों ने सामुदायिक भवन सड़क एवं सरकार के द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजना नल जल योजना सही ढंग से लोगों को पानी मुहैया हो सके, लेकिन लोगों को सही ढंग से पानी नहीं मिलने पर विधायक से शिकायत की। विधायक ने जवाब दिया कि कार्यपालक अभियंता से बात करके इसका निदान तुरंत किया जाएगा । 

मौके पर जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष महेश रावत, पिन्टू रावत, अरबिंद मंडल हम के जिलाध्यक्ष मोहम्मद समरुद्दीन, सुनील मांझी, धर्मेंद्र मांझी , बरुन मिश्र भोला यादव , मुन्ना रावत सहित कई लोग मौजूद रहे।



Responsive Advertisement