गिद्धौर : तीन महीने बाद खुला आधार सेंटर, पहुंचे गिने-चुने लोग - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 6 जुलाई 2021

गिद्धौर : तीन महीने बाद खुला आधार सेंटर, पहुंचे गिने-चुने लोग

 Gidhaur/गिद्धौर (धनञ्जय कुमार 'आमोद') :- 

प्रखंड मुख्यालय स्थित आधार सेंटर केंद्र तीन माह के बाद खुला। आधार केंद्र बंद होने से आधार कार्ड बनवाने वाले लोगों को मायूस होकर घर लौटना पड़ जाना पड़ता था। आधार सेंटर चालू हो जाने से लोगों को कार्ड बनवाने व नाम सुधारने को लेकर अब चिंतित नहीं होना पड़ेगा।
 बताते चलें कि कोरोना महामारी के कारण 22 मार्च को पूरे बिहार में लॉक डाउन कर दिया गया था, जिसमें की सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालय बंद था। वहीं, गिद्धौर स्थित आधार सेंटर केंद्र बंद था। पुनः अब नियमित रूप से खुल गया है, जिससे कि आधार कार्ड बनवाने वाले लोगों को पुनः आधार कार्ड बन सकेगा। इस दौरान आधार केंद्र पर सुरक्षा गार्ड भी आधार कार्ड बनवाने वाले लोग को कोरोना गाइडलाइंस का पालन करवाने का हिदायत देते देखे गए। वहीं, आधार कार्ड बना रहे कर्मी रंजन कुमार ने बताया कि आधार सेंटर में आधार कार्ड बनाया व नाम सुधार किया जा रहा है, यह कार्य अगले आदेश तक चालू रहेगा, ताकि लोगों का कार्ड बनाने व नाम सुधारने में कोई परेशानी ना हो सके।

Edited by : Abhishek Kr. Jha
#GidhaurDotCom

Responsive Advertisement