सोनो : पूर्व विधान पार्षद ने प्रशासनिक कार्रवाई पर जताई संतुष्टि, पीड़ित परिजन से मिले - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 27 जुलाई 2021

सोनो : पूर्व विधान पार्षद ने प्रशासनिक कार्रवाई पर जताई संतुष्टि, पीड़ित परिजन से मिले

Sono/सोनो (न्यूज़ डेस्क) :-

 सोमवार को शहरफरका गांव जाकर पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद पीड़ित परिवार से मुलाकात की और गोलीबारी में हुई मौत पर दुख जताया। मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए नकद आर्थिक मदद की। पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। पूर्व एमएलसी ने कहा कि घटना काफी दुखद व निंदनीय है। वर्तमान सरकार में कानून का राज है। मामले की निष्पक्ष जांच होगी और दोषी बख्शे नहीं जाएंगे। पूर्व एमएलसी ने प्रशासन की कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने थानाध्यक्ष को क्षेत्र में पुलिस गश्ती बढ़ाने को कहा। मौके पर जदयू सवर्ण प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष भास्कर सिंह, प्रोफ़ेसर शंभू यादव, बिंदेश्वरी वर्मा, निरंजन राय, मनीष कुमार आदि मौजूद थे।

Responsive Advertisement