गिद्धौर : सावन की पहली सोमवारी पर खूब हुई फलाहारी जलेबी की बिक्री - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 28 जुलाई 2021

गिद्धौर : सावन की पहली सोमवारी पर खूब हुई फलाहारी जलेबी की बिक्री

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 27 जुलाई : सावन की पहली सोमवारी पर गिद्धौर में फलाहारी जलेबी की बड़ी मांग रही. अलग-अलग मिठाई दुकानों में फलाहारी जलेबी की खूब बिक्री हुई.

गणेश स्वीट्स के राजेश केशरी उर्फ मुन्ना केशरी ने बताया कि सावन सोमवारी के अवसर पर प्रत्येक वर्ष फलाहारी जलेबी की बिक्री की जाती है. इसके अतिरिक्त अन्य व्रत त्योहारों के अवसर पर भी इसकी काफी ज्यादा मांग रहती है.
उन्होंने बताया कि फलाहारी जलेबी सिंघाड़े के आटे का बनाया जाता है. इसमें अरारोट मिलाया जाता है, जिससे की इसका स्वाद बढ़ जाता है. इस दौरान शुद्धता व स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है. सावन महीने की हर सोमवारी को फलाहारी जलेेबी ग्राहकों को उपलब्ध कराया जाएगा।

Responsive Advertisement