झाझा : नौकरी के नाम पर दिए पैसे मांगने पर युवती के साथ मारपीट, मामला दर्ज - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 21 जुलाई 2021

झाझा : नौकरी के नाम पर दिए पैसे मांगने पर युवती के साथ मारपीट, मामला दर्ज

झाझा/जमुई (Jhajha/Jamui) : नौकरी दिलवाने के नाम पर दिए गए पैसे वापस मांगने पर एक युवती के साथ मारपीट कर घायल कर दिए जाने का मामला झाझा थाना में दर्ज किया गया है। इस संदर्भ में पुरानी बाजार की रहने वाली मुस्कान कुमारी ने बताया कि बीते 15 तारीख को अपने भतीजे के साथ पुरानी बाजार स्थित शिवनंदन यादव पार्क में घूमने के लिए गई थी। तभी रेलवे कॉलोनी के रहने वाली लिल्ली देवी एवं उनके पुत्र राहुल कुमार और पुत्री अंजनी कुमारी से मुलाकात हुई।

जिसके बाद अपने भाई विकास कुमार से नौकरी के नाम पर दिए गए ₹1500 की मांग करने लगी, तो इतने में वे लोग मेरे साथ मारपीट करते हुए जाति सूचक शब्द का प्रयोग भी किया और मारपीट करते हुए घायल कर दिया। जिसके बाद लोगों की मदद से रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए जमुई रेफर कर दिया गया।

Responsive Advertisement