गिद्धौर में शुरू हुआ महा वैक्सीनेशन ड्राइव, प्रथम दिन 700 लोगों का हुआ टीकाकरण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 3 जुलाई 2021

गिद्धौर में शुरू हुआ महा वैक्सीनेशन ड्राइव, प्रथम दिन 700 लोगों का हुआ टीकाकरण

 


【 News Desk | gidhaur.com 】 :- जिला प्रशासन द्वारा महा वैक्सीनेशन अभियान का आगाज करते ही जिले भर में टीकाकरण का दौर फिर से शुरू हो गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अजिमा निशात के देखरेख में शिविर आयोजित कर क्षेत्र के लोगों को कोविड 19 का टीका विभिन्न केंद्रों पर दिया गया। 


- कहाँ हुआ कितना वैक्सीनेशन -


 हेल्थ सेंटर सोहजना :- 18 वर्ष से अधिक के 42 लोगों को ; 45 वर्ष से अधिक के 28 लोगों को


 कन्या मध्य विद्यालय गिद्धौर :- 18 वर्ष से अधिक के 99 ; 45 वर्ष से अधिक के 51 लोगों को


हेल्थ सेंटर कुमरडीह : 18 से अधिक के 70 ; 45 से अधिक 40 लोगों को


 मध्य विद्यालय सेवा : 18 वर्ष से अधिक के 88 ; 45 वर्ष से अधिक 42 


गांधी आश्रम गंगरा : 18 वर्ष से अधिक के 77 ; 45 वर्ष से अधिक उम्र के 23 लोगों को


 उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोल्हुआ : 18 वर्ष से अधिक के 99 ; 45 वर्ष से अधिक के 41 लोगों को


 - - - - - - - 


इस शिविर में 18 वर्ष एवं 45 वर्ष से अधिक लोगों को सुरक्षित तरीके से स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा महामारी से बचाव को लेकर टीका दिया गया। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बिपुल कुमार ने बताया कि वैक्सीन की उप्लब्द्धता के अनुसार आगामी दिनों में भी वैक्सीनेशन ड्राइव को जारी रखा जायेगा।

 


Responsive Advertisement