गिद्धौर प्रखंड के 08 ग्राम पंचायतों में 208 पदों के लिए डाले जाएंगे वोट - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 10 जुलाई 2021

गिद्धौर प्रखंड के 08 ग्राम पंचायतों में 208 पदों के लिए डाले जाएंगे वोट

 

Gidhaur / गिद्धौर (News Desk) :- आसन्न पंचायत चुनाव (Panchayat Election) को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाने के लिए जिला प्रशासन (Jamui Dist. Administration) ने अपना मोर्चा खोल दिया है। इस कड़ी में गिद्धौर प्रखंड में 08 ग्राम पंचायत हेतु सबसे कम 208 पदों के लिए पंचायत चुनाव को गति दिया जाएगा। इसमें जिला परिषद के 01 पद , पंचायत समिति के 09 , मुखिया के 08 , सरपंच के 08 , वार्ड सदस्य के 91 तथा पंच के भी 91 पद शामिल हैं।  

इधर, डीएम अवनिश कुमार सिंह (Jamui DM Avanish Kumar Singh) ने भयरहित चुनाव संपन्न कराए जाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि सुयोग्य मतदाता अपने सम्बन्धित बूथों पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए प्रजातंत्र की जड़ों को मजबूती प्रदान करेंगे। डीएम श्री सिंह ने स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण तरीके से पंचायत चुनाव संपन्न कराने के लिए जिलावासियों से सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा की है। 

बताते चले कि, जमुई जिला (Jamui District) अंतर्गत 10 प्रखंडों के 152 ग्राम पंचायतों के लिए पंचायत आम निर्वाचन 2021 की तैयारी जारी है। इस चुनाव से सम्बंधित कुल 4403 पदों के लिए मतदान कराया जाना है। जिला प्रशासन ने इस दिशा में अधिसूचना भी जारी कर दी है।


Edited By : Abhishek Kr. Jha


#Gidhaur, #PanchayatElection2021, #GidhaurDotCom



Responsive Advertisement