सोनो : ट्रक दुर्घटना में एक युवक की मौत, मचा कोहराम - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 29 जून 2021

सोनो : ट्रक दुर्घटना में एक युवक की मौत, मचा कोहराम

Sono / सोनो (29 जून 2021) :-

सोमवार की रात्रि को थाना क्षेत्र के पैरा मटिहाना पंचायत के औरैया गांव के एक युवक की झारखंड के बेंगाबाद में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान औरैया निवासी केदार यादव के 35 वर्षीय पुत्र पंकज  यादव के रूप में हुई है। मृतक युवक पेशे से ड्राइवर था और अपने खुद का ट्रक चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। सोमवार की रात्रि को पंकज अपने ट्रक पर धान लेकर झारखंड के चतरो से बंगाल के वर्धमान जा रहा था। तभी झारखंड के गिरिडीह जिले के बेंगाबाद में उसकी ट्रक एक दूसरे ट्रक से टकरा गई।


ट्रक संख्या डब्ल्यूबी41जे- 1012  है। वह ट्रक से बर्धमान जा रहा था और

 इसी दुर्घटना में पंकज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मंगलवार को मृतक का शव औरैया पहुंचते परिजनों में कोहराम मच गया।

 सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मृतक के घर पर जमा हो गए। सभी मृतक के परिजनों को सांत्वना दे रहे थे। मृतक परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था।

Responsive Advertisement