गिद्धौर बाजार में बिना मास्क घूम रहे लोग, प्रशासनिक फ़रमान गर्त में - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 29 जून 2021

गिद्धौर बाजार में बिना मास्क घूम रहे लोग, प्रशासनिक फ़रमान गर्त में

【न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】 :- 

यूं तो सरकार ने अनलॉक के निर्देश जारी कर सावधानी बरतने के फ़रमान जारी किये हैं, लॉकडाउन (LockDown) गतिविधियों को प्रशासनिक स्तर पर दी गयी ढील से गिद्धौर प्रखंड (Gidhaur Block) क्षेत्र के लोग अब लक्षमण रेखा लांघने लगे हैं। ऐसे में गिद्धौर बाजार में बढ़ती भीड़ से दो गज दूरी का अनुपालन नहीं हो पा रहा। गिद्धौर बाजार में प्रशासनिक फ़रमान की धज्जियां उड़ाते हुए बिना मास्क व दो गज की दूरी के अनुपालन के ही लोग मार्केटिंग में व्यस्त दिख रहे हैं। कोरोना (Covid 19) के दूसरे लहर में जमुई जिले (Jamui District) के कई बुद्धिजीवी, शिक्षक व आमजन ने अपनी जान गंवाई है। हालांकि, गिद्धौर लॉर्ड टावर चौक (Lord Minto Tower) पर प्रशासन द्वारा चतुर्थवर्गीय पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, पर इनके सामने एक्का-दुक्का पुलिसकर्मियों का प्रयास बौना साबित हो रहा। 


ज्ञात हो, स्वास्थ्य संगठनों ने कोरोना की डेल्टा वेरियंट (Corona Delta Varient) के दस्तक देने के संकेत दे दिए गए हैं ऐसे में लोगों द्वारा बरती गई लापरवाही संक्रमण को हवा दे सकती है, पर इसे रोकने के लिए जिला प्रशासन (Jamui Dist. Administration) द्वारा जारी फ़रमान को ठेंगा दिखाते हुए लोग लॉकडाउन के शर्तों की अनदेखी कर रहे हैं।


#Gidhaur, #LockDown, #GidhaurDotCom

Responsive Advertisement