गिद्धौर : तारडीह में रामधुनी महायज्ञ का हुआ विधिवत समापन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 22 जून 2021

गिद्धौर : तारडीह में रामधुनी महायज्ञ का हुआ विधिवत समापन

Gidhaur/गिद्धौर (न्यूज़ डेस्क) :-

प्रखंड के गंगरा पंचायत के तारडीह गाँव के मां काली मंदिर के प्रांगण में आयोजित श्री श्री 108 श्री अखंड राम धूनी महायज्ञ का भव्य समापन मंगलवार को पूरे विधि विधान के साथ किया गया।24 घंटे तक चले इस रामधुनि महायज्ञ सीताराम सीताराम नाम धुन कीर्तन पर भक्त झूमते नजर आये लोग मंडप के चारों ओर घूमकर शांति एवं सद्भाव के लिए कामना कर रहे थे। इस महा अनुष्ठान में प्रखंड भर के दर्जन भर से भी अधिक गांव के समाज मंडली ने भाग लिया!


इससे पहले डॉक्टर भीमराव अंबेडकर युवा संघ के द्वारा पुरे नेम निष्ठा के साथ सोमवार को सुबह 11:00 बजे से  इस भव्य अनुष्ठान का शुरुआत की गई जिसका समापन मंगलवार  को सुबह 11:00 बजे किया गया। इस अवसर पर जगदीश रविदास, गौतम रविदास, शिवसागर रविदास, शम्भू रविदास, फुलेश्वर् रविदास, सुरेंद्र रविदास, रवि रविदास, उमेश रविदास, सागर, सरोवर रविदास, संजय रविदास, दामोदर रविदास, के अलावे दर्जनों डॉ. भीमराव अंबेडकर युवा संघ सदस्य मौजूद थे।

Responsive Advertisement