खैरा : पर्चाधारी किसानों की समस्याओं को लेकर भाकपा माले ने किया प्रदर्शन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 22 जून 2021

खैरा : पर्चाधारी किसानों की समस्याओं को लेकर भाकपा माले ने किया प्रदर्शन

 


Khaira/ खैरा (प्रहलाद कुमार) :- प्रखंड क्षेत्र के नक्सल प्रभवित इलाके में किसानों को हो रही समस्याओं को लेकर भाकपा माले ने एकदिवसीय प्रदर्शन किया। मौके पर आइसा के प्रदेश उपाध्यक्ष बाबू साहब ने कहा कि नीतीश सरकार जहां गरीब आदिवासियों भूमिहीनों को घर बसाने के लिए 5-5 डिसमिल जमीन देनी की बडी-बडी बाते करती है। वहीं, उन्ही के सरकारी मुलाजिम आकर 1988-89 में बिहार सरकार के द्वारा जिन आदिवासियों को जमीन का पर्चा दिया था औऱ आदिवासी समाज अपने कठिन परिश्रम कर के खेती योग्य जमीन बनाया उन आदिवासियों को वन विभाग के अधिकारी आकर उस जमीन से आदिवासियों को बेदखल करना चाहती है और आदिवासियों का जमीन हड़प कर कॉरपोरेट के हाथों देना चाहती है। इसे लेकर गुरुवार हड़खार पंचायत के महेंग्रो, दीपाकहर, रजला, सिरसिया, बरदौन, खिलार सहित अन्य आदिवासी गावो के सैकड़ो लोगो ने भाकपा माले के नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालय महेंग्रो मैदान में एकदिवसीय धरना दिया। धरना की अध्यक्षता भाकपा माले के रिझु बास्की ने किया। मौके पर वासुदेव राय सहित अन्य लोग मौजूद थे।




Edited by : Abhishek Kr. Jha



Responsive Advertisement