खैरा : सास-बहु पर किया कुल्हाडी से हमला, गंभीर रुप से घायल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 22 जून 2021

खैरा : सास-बहु पर किया कुल्हाडी से हमला, गंभीर रुप से घायल

 


Khaira / खैरा (प्रहलाद कुमार) :- थाना क्षेत्र के कैराकादो गांव में आपसी रंजिश में कुछ लोगों ने एक सास-बहु पर कुल्हाडी से हमला कर दिया, जिसमें दोनों महिलायें गंभीर रुप से घायल हो गई। घटना को लेकर कैराकादो गांव निवासी बहादुर रावत की पत्नी रेखा देवी ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। अपने दिए आवेदन में उस महिला ने बताया कि मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे के करीब गांव निवासी फेकन रावत, झिरखु रावत, भरोस रावत, रेणु देवी सहित अन्य लोग आए और मेरी सास के सर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना में उसका सर गंभीर रूप से फट गया जब मैं उन्हें बचाने गई तब उन लोगों ने मेरे सर पर भी खिलाड़ी से हमला किया। घटना में हम दोनों सास बहू गंभीर रूप से घायल हो गए. बाद में मेरा बेटा विवेक कुमार हमें बचाने लगा, तब उन लोगों ने मेरे बेटे को लाठी और लोहे की रॉड से मार दिया. जिसमें मेरा बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका भी सर फट गया। हमारे हो-हल्ला करने और चीखने चिल्लाने पर पति, ससुर तथा अन्य लोग दौड़कर आए तब लोगों ने उनके साथ भी मारपीट किया, जिसमें मेरे पति का दाहिना हाथ टूट गया और मेरे ससुर का सर फट गया है। घटना के बाद उक्त सभी लोगों ने मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। महिला ने आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गई।


Edited by : Abhishek Kr. Jha

  

Responsive Advertisement