खैरा : कागेश्वर से लापता बालक महिसौड़ी से बरामद, सड़क जाम को लेकर FIR दर्ज - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 14 जून 2021

खैरा : कागेश्वर से लापता बालक महिसौड़ी से बरामद, सड़क जाम को लेकर FIR दर्ज

 


Khaira / खैरा. (प्रहलाद कुमार) :- थाना क्षेत्र के कागेश्वर गांव से लापता बालक को पुलिस ने महिसौड़ी से बरामद किया है. थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान ने बताया कि पुलिस ने उक्त बालक को महिसौड़ी स्थित उसके एक रिश्तेदार के घर से बरामद किया है. गौरतलब है कि उक्त गांव निवासी विजय कुमार निवासी 11 वर्षीय बालक दो दिन पहले लापता हो गया था. इसे लेकर उसके परिजनों ने काफी बवाल किया था और सड़क जाम कर हो-हंगामा किया था. इसी मामले को लेकर पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज किया है. थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान ने गांव निवासी प्रकाश साह, विकास साह, निवास साह, रंजीत साह, संतोष साह सहित अन्य लोगों के खिलाफ सड़क जाम करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की है. 



Responsive Advertisement