चंद्रदीप थाना क्षेत्र बना महुआ शराब कारोबारियों का सेफ ज़ोन, DIG से शिकायत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 3 जून 2021

चंद्रदीप थाना क्षेत्र बना महुआ शराब कारोबारियों का सेफ ज़ोन, DIG से शिकायत

Aliganj / अलीगंज (चन्द्रशेखर सिंह) :-

 शराबंदी कानून लागू होने के बाद भी शराब के शौकीन लोगों की तलब बुझाने में चन्द्रदीप थानां सेफ जोन माना जा रहा है। यहां तक की होम डिलेवरी भी हो रहा है। शराब माफिया खुलेआम देशी व विदेशी शराब आसानी उपलब्ध कर दिया जाता है। प्रखंड क्षेत्र के चंद्रदीप  एवं सिकंदरा थाना क्षेत्र में महुआ शराब का निर्माण बदस्तूर जारी है। शराब माफिया के द्वारा खुलेआम शराब का निर्माण कराया जा रहा है। चंद्रदीप थाना क्षेत्र के हिलसा,भलुआना, मंगरोहर,इस्लामनगर, मानपुर, अलीगंज, सिकंदरा थाना क्षेत्र के बालाडीह, दरखा, वालडा,मिर्जागंज सहित दर्जनो गांव में इन दिनों महुआ शराब का निर्माण कर धडल्ले से बिक्री किया जा रहा है। यहां हर रोज शाम होते ही शराब के शौकीन लोगों का जमावड़ा लग जाता है।  शराब बिक्रेता महुआ निर्मित शराब व डिमांड के अनुसार विदेशी शराब भी उपलब्ध आसानी से करा देते हैं। सब कुछ जानते हुए अवकारी विभाग एवं चंद्रदीप, सिकंदरा थाना के पुलिस आंखे बंद कर बैठी है। कुछ दिन पहले सिकंदरा पुलिस के साथ आबकारी विभाग के पुलिस ने बालाडीह गांव से बड़ी मात्रा में शराब भट्ठी को नष्ट कर महुआ शराब निर्माण के उपकरण व महुआ जाबा को जब्त किया था, लेकिन शराब माफिया भागने में सफल हो गये थे। वहीं, चंद्रदीप थाना क्षेत्र के हिलसा, मानपुर, लक्ष्मीपुर, मंगरोहर सहित दर्जनों गांव में महुआ शराब का निर्माण व बिक्री की शिक़ायत के बाद आज तक छापेमारी नही किया गया । ग्रामीणो ने बताया कि थाना से लेकर अवकारी विभाग तक शिक़ायत किया गया, लेकिन जांच तो दूर शराब माफिया को ही सूचना देकर उसे आने की सूचना पूर्व में दे दिया जाता है । अपना कोरम पूरा वापस लौट जाते हैं। इतना ही नहीं चंद्रदीप थाना क्षेत्र में शराब माफिया का हौसला इतना बुलंद है कि रात तो दुर दिन के उजाले में शराब की बिक्री की जा रही है।बता दें, बिहार में शराब बंदी के साथ -साथ नशा बंदी कानून लागू होने के बाद देशी व विदेशी शराब की बिक्री अवाध गति से जारी है। ग्रामीणों ने बताया कि शराब माफिया स्थानीय पुलिस के साथ सांठ गांठ कर रखा। क्योंकि शिकायत के बाद भी शराब माफिया व बिक्रेता पर कोई कारवाई नही की जा रही है। शाम ढलते ही शराबियों की चौकडी लगना शुरू हो जाता है। और झुम बराबार झुम का नाटक शुरु हो जाता है। शाम होते ही अच्छे लोगों का घरों से निकलना दुशवार हो गया है।  अलीगंज प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन देकर शराब माफिया पर पुलिस उपमहानिरीक्षक से रोक लगाने की मांग की है।  पुलिस उप महानिरीक्षक मो. शफीउल हक ने बताया कि शिकायत मिली है, अगर शिकायत सत्य पाया गया तो किसी भी कीमत पर शराब माफिया एवं संबंधित थानेदार को बख्शा नहीं जाएगा।

Edited by : Abhishek Kr. Jha

#Aliganj, #Administration, #GidhaurDotCom

Post Top Ad - LHMU Hair Treatment