अलीगंज BDO बोले, कोरोना से बचाव का है एक माध्यम वैक्सीनेशन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 3 जून 2021

अलीगंज BDO बोले, कोरोना से बचाव का है एक माध्यम वैक्सीनेशन

 Aliganj / अलीगंज (चन्द्रशेखर सिंह) :-

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है।औ₹ हर प्रखंड से लेकर गांव स्तर पर कोरोना वायरस से बचाव हेतू स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले महिला पुरूषों को वैकसीनेशन किया जा रहा है।बुधवार को दीननगर गांव में ग्रामीणों के द्वारा वैकसीनेशन को लेकर अफवाह फैली हुई थी।ग्रामीण वैकसीन नही ले रहे थे। जिसकी सूचना स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा बीडीओ को दी गयी। प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. शमशीर मल्लिक गांव पहुंचकर ग्रामीणों को वैक्सीन के बारे जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना वायरस से बचाव हेतू वैक्सीन ही एक उपाय है। किसी तरह की अफवाह में नहीं रहने की जरूरत है। सभी लोग वैकसीनेशन लेकर सुरक्षित हो सकेंगे।इसलिए सभी लोग अपने नजदीकी केन्द्र पर जाकर 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले महिला पुरूष वैकसीन ले। एक दूसरे को इस वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचाव हेतू लोगों को वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित करें, ताकि इस महामारी कोरोना वायरस से मुक्ति दिलाया जा सके। 
मौके पर दीननगर गांव में 30 लोगों को वैक्सीन स्वास्थय कर्मियों दिया गया। मौके पर चिकित्सक व स्वास्थय कर्मी मौजूद थे।

Edited by : Abhishek Kr. Jha

#Aliganj, #Vaccination, #GidhaurDotCom

Responsive Advertisement