अलीगंज बाजार में चिराग समर्थकों ने फूंका सांसद पशुपति पारस का पुतला - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 26 जून 2021

अलीगंज बाजार में चिराग समर्थकों ने फूंका सांसद पशुपति पारस का पुतला

Aliganj / अलीगंज (चन्द्रशेखर सिंह) :-

  सांसद चिराग पासवान के समर्थकों सह लोजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार की देर संध्या अलीगंज -सिकंदरा मुख्य मार्ग स्थित अलीगंज बाजार में सांसद पशुपति कुमार पारस का पुतला दहन किया। पुतला दहन के पहले कार्यकर्ताओं ने बागी सांसदो के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने सांसद चिराग पासवान के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि जमुई ही नही बल्कि पुरे बिहार की जनता सांसद चिराग के साथ है। लोजपा नेता जीवन सिंह ने कहा कि कुछ लोग धन-बल के लालच में पार्टी को तोडने का काम किया है, जो सरासर अन्याय है।जिसे राज्य की जनता अपने आखों से देख रही है। समय आने पर जबाव देगी। पूर्व लोजपा प्रत्याशी रविशंकर पासवान ने कहा कि लोजपा आदरणीय रामविलास पासवान की बनायी हुई पार्टी और इस पर कोई धाक जमाकर कब्जा करना चाहता है।जिसे चिराग पासवान के समर्थकों कभी पुरा होने नही देगी। उन्होंने बताया कि आगामी 5 जुलाई से बिहार के हाजीपुर से चिराग पासवान के नेतृत्व में आशीर्वाद याञा निकाली जा रही है, जिसमें जनता का भरपुर सहयोग मिलेगा। इस यात्रा से दगाबाज चाचा को अपने ताकत का पता चल जाएगा। मौके पर बड़ी संख्या में जमूई सांसद चिराग पासवान के समर्थकों का जन सैलाब उमड़ पड़ा था।

Edited by : Abhishek Kr. Jha

#Aliganj, #Politics, #GidhaurDotCom

Responsive Advertisement