सोनो : पत्नी से परेशान पति ने दी प्राणों की आहूति, बेहाल हैं परिजन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 11 जून 2021

सोनो : पत्नी से परेशान पति ने दी प्राणों की आहूति, बेहाल हैं परिजन

 


Sono/सोनो (विवेक कुमार सिंह) :-प्रखंड के अंतर्गत गंदर मोदी टोला गांव के गणेश माथुरी के पुत्र संजय माथुरी ने शुक्रवार को फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार की सुबह में मृतक के पत्नी की नजर पड़ी तो उन्होंने पति का शव फंदे से लटका पाया। घर के इर्द-गिर्द कि रोने कि आवाज सुनाई पड़ी तो आस पास के सभी लोग मृतक के घर दौड़ पड़े।


मामले की जानकारी ग्रामीणों ने सोनो थाना को दिया। जानकारी मिलते ही सोनो थानाध्यक्ष अब्दुल हलीम, एस आई व पुलिस बल जवानों ने घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया गया। इधर, मृत युवक के माता पिता को जानकारी मिली तो माता पिता का रो रो कर बुरा हाल हो गया। वहीं मृत यवक माता पिता व अपने दो छोटे छोटे बच्चों के साथ अपनी पत्नी को छोड़कर चला गया। सोनो पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


 

Responsive Advertisement