मांगोबन्दर में ABVP ने की मिशन आरोग्य रक्षक अभियान की शुरुआत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 5 June 2021

मांगोबन्दर में ABVP ने की मिशन आरोग्य रक्षक अभियान की शुरुआत

माँगोबंदर / Gidhaur.com (न्यूज़ डेस्क) :-

शुक्रवार से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मांगोबंदर इकाई के द्वारा मिशन आरोग्य रक्षक अभियान की शुरुआत की गई है। 
प्रखण्ड संयोजक एबीवीपी मंगोबन्दर इकाई के सूरज भगत ने जानकारी देते हुए बताया कि एबीवीपी पूरे प्रदेश में यह अभियान एक से 07 जून तक की गांव-गांव में चलाएगा। इस दौरान लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग, ऑक्सीजन लेवल की जांच, आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराना, मास्क व सैनेटाइजर वितरण, वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करना और पंजीयन करना जैसे कार्य एबीवीपी कार्यकर्ताओं की ओर से किया जाएगा। पहले दिन  मांगोबंदर से 4 किलोमीटर दूर चुआं पंचायत के चुआ गांव में, सहित इकाई में अभियान चलाया गया। इकाई के अभियान के लिए 10 टीमें बनाई गई है। इकाई के 100 से 150 ग्राम बस्ती  एवं गांवों में अभियान चलाने का लक्ष्य है। इस अभियान में पूरे जिले में डेढ़ सौ से अधिक कार्यकर्ता लगे हैं। कार्यकर्ता पीपीई किट, ग्लब्स, मास्क हैंड सैनेटाइजर के साथ अपनी सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रख रहे हैं।
मौके पर विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रखंड संयोजक नीरज कुमार, प्रखंड संयोजक सूरज कुमार भगत, कुंदन कुमार पंडित, आदित्य सिंह राजपूत, पिंटू कुमार मोदी, रणधीर कुमार दांगी, राजेश कुमार साहू, रितेश चौधरी, नीतीश कुमार मोदी, शुभम कुमार मिश्रा, रामानंद मोदी,  रिंटू कुमार सुमन कुमार रावत व अन्य कार्यकर्ता अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Edited by : Abhishek Kr. Jha

#ABVP, #GidhaurDotCom

Post Top Ad