जमुई : पुलिस ने 9000 लीटर अंग्रेजी शराब किया नष्ट - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 16 जून 2021

जमुई : पुलिस ने 9000 लीटर अंग्रेजी शराब किया नष्ट

Jamui / जमुई (न्यूज़ डेस्क) :-

जमुई.पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार मंडल की देखरेख में पुलिस केंद्र जमुई के परिसर में करीब नौ हजार लीटर अंग्रेजी शराब को नष्ट किया गया.
  जानकारी देते हुए एसपी श्री मंडल ने बताया कि शराबबंदी कानून के बाद पुलिस लगातार छापेमारी करके शराब बरामद कर रही थी, जो लंबे समय से जमा पड़ा था। पुलिस लाइन में इसके भंडारण की समस्या उत्प्न्न हो गयी थी। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के अंतर्गत मंगलवार को जिले के मलयपुर और चंद्रमंडी थानों द्वारा बरामद करीब नौ हजार लीटर अंग्रेजी शराब को नष्ट किया गया है। शराबबंदी कानून का अनुपालन सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस अधीक्षक श्री मंडल ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि शराब कारोबारियों पर कड़ी नजर रखें और शराब बरामद करके उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें।

Input : Bibhuti Bhushan
Edited by : Abhishek Kr. Jha

Responsive Advertisement