गिद्धौर : थाना परिसर में लगा जनता दरबार, 9 जमीनी मामलों में 1 का हुआ निबटारा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 12 जून 2021

गिद्धौर : थाना परिसर में लगा जनता दरबार, 9 जमीनी मामलों में 1 का हुआ निबटारा

गिद्धौर (Gidhaur) | धनंजय कुमार 'आमोद' : कोरोना महामारी को लेकर लम्बे अरसे बाद शनिवार को गिद्धौर थाना परिसर में अंचलाधिकारी  रीता कुमारी व थानाध्यक्ष अमित कुमार के देख रेख में जमीनी विवाद के निपटारे को ले जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से  कुल 09 मामले आए जिसमे की एक मामले का निष्पादन किया गया।जबकि 08 मामले लंबित रह गया।

वहीं मामले को लेकर अंचलाधिकारी रीता कुमारी ने बताया कि जमीनी विवाद के निबटारे को लेकर सप्ताह के हर शनिवार को जनता दरबार आयोजित किया जाता था।लेकिन कोरोना महामारी को लेकर जनता दरबार स्थगित कर दिया गया था।
अब सप्ताह के हर शनिवार को थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा और जमीन से जुड़े मामलों को निष्पादन किया जाएगा ताकि जमीनी विवाद से जुड़े मामलों को क्षेत्र में नियंत्रित किया जा सके। इस मौके पर जनता दरबार में राजस्व कर्मचारी पंकज सिंह सहित दर्जनों की तादाद में फरियादी मौजूद थे।

Post Top Ad -