बरहट : शिविर लगाकर फ्रंटलाइन वर्कर समेत 169 लोगों को लगा कोरोना का टीका - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 5 जून 2021

बरहट : शिविर लगाकर फ्रंटलाइन वर्कर समेत 169 लोगों को लगा कोरोना का टीका

Barahat / बरहट (न्यूज़ डेस्क) :-

बरहट प्रखंड में पीएचसी बरहट की निगरानी में शनिवार को शिविर लगाकर फ्रंटलाइन वर्कर समेत 169 लोगों को स्वास्थ्य कर्मीयों के द्वारा कोरोना रोधी टीका लगाया गया। सुबह 10 बजे से टीकाकरण कार्य शुरू हुआ जो देर शाम 5 बजे तक चलता रहा। कोरोना का टीकाकरण से वंचित फ्रंटलाइन वर्कर समेत अन्य लोगों को टीका दिया गया। टीकाकरण  शिविर का आयोजन पाड़ों पंचायत,लखैय पंचायत समेत अन्य जगहों में आयोजित हुआ। जिसमें 18 से अधिक उम्र के 50 लोग, 45 साल से अधिक उम्र के 89 लोग व 30 फ्रंटलाइन वर्कर को वैक्सीन दिया गया। वैक्सीनेशन शिविर के दौरान चिकित्साकर्मियों के द्वारा कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। चिकित्साकर्मियों ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए उन्हें बताया गया कि इसे लगवाने से व्यक्ति को किसी प्रकार का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है इसलिए सभी लोग आगे बढ़कर टीका लगाएं।

Edited by : Abhishek Kr. Jha

#Barahat, #Vaccination, #GidhaurDotCom

Responsive Advertisement