खैरा : घर से शौच के लिए निकला 11 वर्षीय बालक लापता, परिजनों ने किया सड़क जाम - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 13 जून 2021

खैरा : घर से शौच के लिए निकला 11 वर्षीय बालक लापता, परिजनों ने किया सड़क जाम

खैरा/जमुई (Khaira/Jamui) | प्रह्लाद कुमार : थाना क्षेत्र के कागेश्वर गांव से एक ग्यारह वर्षीय बालक लापता हो गया, जिसके बाद उसके परिजनों ने सड़क जाम कर उसकी बरामदगी की मांग की. जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह आठ बजे घर से शौच करने गया ग्यारह वर्षीय बालक विजय कुमार छात्र लापता हो गया. स्वजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद कुछ सुराग नहीं मिल पाया तो आक्रोशित स्वजनों ने खैरा-सोनो मुख्य मार्ग कागेश्वर गांव के समीप सड़क जाम कर दिया. जाम की सूचना पर थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान दल बल के साथ जाम स्थल पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाया.
लापता बालक के नाना प्रकाश साह ने लिखित आवेदन देकर ढूंढने की गुहार लगाया है. उन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह 8 बजे मेरा नाती विजय कुमार शौच करने के लिए निकला था. काफी देर के बाद घर नहीं लौटा तो चिंता सताने लगी. काफी खोजबीन किए लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया. उन्होंने आवेदन में गांव के ही कुछ लोगों पर शंका जाहिर किया है. इस बाबत थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि आवेदन के आलोक अनुसार पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

Responsive Advertisement