खैरा : जनता दरबार दो मामले आए, एक मामले निष्पादित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 13 जून 2021

खैरा : जनता दरबार दो मामले आए, एक मामले निष्पादित

खैरा/जमुई (Khaira/Jamui) | प्रह्लाद कुमार : स्थानीय खैरा थाना परिसर में शनिवार के दिन अंचलाधिकारी शिवकुमार शर्मा ने जनता दरबार लगाकर लोगों की फरियाद सुनी। इस दौरान भूमि संबंधित दो मामले आये। अंचलाधिकारी ने लोगों की समस्याएं सुनी।

इस बाबत जानकारी देते हुये अंचलाधिकारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि शनिवार को जनता दरबार में जमीन विवाद से संबंधित दो मामले आये। जिसमें बेला गांव के सुमन यादव बनाम मथुरा यादव एवं केन्डीह पंचायत, नवडीहा गांव के  उमाशंकर सिंह बनाम बाल्मीकि सिंह जो बहुत दिनों से चला आ रहा था उसको निष्पादित कर दिया गया।
मौके पर थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान, पुलिस अवर निरीक्षक संजीत कुमार, राजस्व कर्मचारी राजेंद्र कुमार सिंह, आदेश कुमार सिंह, रंजीत प्रसाद, गोविंद प्रसाद सहित कई लोग मौजूद थे।

Post Top Ad -