झाझा : मंगलवार को मिले 2 नए कोरोना संक्रमित, अस्पताल प्रशासन ने होम आइसोलेशन में भेजा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 18 मई 2021

झाझा : मंगलवार को मिले 2 नए कोरोना संक्रमित, अस्पताल प्रशासन ने होम आइसोलेशन में भेजा

झाझा/जमुई (Jhajha/Jamui) | सोनू कुमार [Edited by: Sushant] : कोरोना संक्रमण के दूसरे लहर में एक बार फिर झाझा में मंगलवार को संक्रमित मरीज मिले हैं. एक साथ 2 कोरोना संक्रमण मरीज पाए जाने से फिर एक बार पूरे प्रखंड में बीमारी को लेकर लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है. जानकारी देते हुए झाझा रेफरल अस्पताल के प्रबंधक गजेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार को अस्पताल में 287 लोगों का कोरोना जांच किया गया जिसमें एंटीजन के माध्यम से 227 सैंपल लिया गया और आरटीपीसी के माध्यम से 50 लोगों की जांच की गई जिसमें 2 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.

संक्रमित मरीजों की पहचान होते ही तुरंत उन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया है ताकि वायरस और अधिक लोगों में न फैल सके. साथ ही सभी संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों को भी पहचान शुरू कर दी गई है. ताकि उनका भी टेस्ट किया जा सके. अस्पताल प्रबंधक ने लोगों से फिर एक बार अपील किया कि कोरोना से संबंधित लक्षण अगर महसूस किया जाए तो तुरंत अस्पताल में पहुंचकर कोरोना टेस्ट करवा लें.

Responsive Advertisement