झाझा : कोरोना से बचाव को लेकर बिहार खुदरा विक्रेता संघ ने चलाया रोको-टोको अभियान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 18 मई 2021

झाझा : कोरोना से बचाव को लेकर बिहार खुदरा विक्रेता संघ ने चलाया रोको-टोको अभियान

झाझा/जमुई (Jhajha/Jamui) | सोनू कुमार [Edited by: Sushant] : मंगलवार को प्रखंड के कर्पूरी चौक पर बिहार खुदरा विक्रेता संघ के सदस्यों, झाझा थानाध्यक्ष श्रीकांत कुमार एवं बीडीओ दीपेश कुमार के नेतृत्व में कोरोना से बचाव को लेकर लोगों के बीच रोको-टोको अभियान चलाते हुए सैकड़ों मास्क का वितरण किया गया.

मौके पर झाझा प्रखंड विकास पदाधिकारी दीपेश कुमार ने बताया कि बिहार खुदरा व्यापार संघ द्वारा यह विशेष रोको-टोको अभियान चलाया गया. रोको-टोको अभियान के माध्यम से लोगों में जागरूकता फैलाया गया. जो लोग मास्क नहीं पहने थे, उनके लिए एक संदेश जा सके कि हमेशा प्रशासन का कठोर रवैया नहीं रहता है. रोको-टोको अभियान के माध्यम से यह कहा गया कि अब सभी मास्क पहनने को अपनी आदत बनायें. इसके साथ ही लोगों के बीच मास्क के साथ-साथ चॉकलेट भी वितरित किया गया ताकि लोगों में प्रशासन के प्रति एक सही संदेश जा सके.

मौके पर बिहार खुदरा विक्रेता संघ के अघ्यक्ष बब्लू केशरी, दयाशंकर वर्णवाल, राजेश वर्णवाल, रणधीर माथुरी, अनूप केसरी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

Responsive Advertisement