सोनो पुलिस की बड़ी सफलता, चार दिनों में किया लूटकांड का उद्भेदन, एक लुटेरा गिरफ्तार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 20 मई 2021

सोनो पुलिस की बड़ी सफलता, चार दिनों में किया लूटकांड का उद्भेदन, एक लुटेरा गिरफ्तार

सोनो/जमुई (Sono/Jamui) | सोनू कुमार [Edited by: Sushant] : जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सबैजोर जाने वाली कच्ची सड़क तालाब के पास 14 मई को हुए लूटकांड का उद्भेदन करते हुए सोनो पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। बताते चलें कि 4 दिन पूर्व हुए लूटकांड का उद्भेदन कर सोनो पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। मोबाइल लोकेशन और टेक्निकल सेल के सहयोग से सोनो थाना कांड संख्या 114/21, दिनांक 15 मई 2021, धारा 392 भादवि के तहत लूट कांड का का मामला दर्ज कर लिया गया था।

जिसमें बताया गया कि राहुल कुमार सिंह, पिता - संजीव कुमार सिंह जो भारत फाइनेंस इंन्कुलिजन लिमिटेड कंपनी में फील्ड वर्कर के रूप में कार्यरत था। जिससे 14 मई को चार अज्ञात अपराधियों द्वारा दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर सवेजोर गांव के पास जाने वाली कच्ची रोड में तालाब के पास हथियार का भय दिखाकर उसके साथ मारपीट किया और उसके पास से ₹35701 नगद, जो क्षेत्र से कलेक्शन कर वापस आ रहा था मोटरसाइकिल का चाबी, टैब, बायोमेट्रिक, रेडमी कंपनी का मोबाइल, पिट्ठू बैग एवं कलेक्शन का रजिस्टर लूट कर भाग निकला। इस घटना की जानकारी सोनो थाना को दी गई।

घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सोनो थाना पुलिस ने टीम गठित किया। इस टीम में सोनो थानाध्यक्ष अब्दुल हलीम, सोनो थाना के एसआई जितेंद्र देव दीपक, तकनीकी शाखा जमुई के पुलिस कर्मी और सोनो थाना के सशस्त्र बल शामिल थे। कांड में संलिप्त अपराधी किशोरी यादव, पिता - ईश्वर यादव, ग्राम - केवाल फरियता, थाना - खैरा, जिला - जमुई का निवासी है उसे गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक विवो कंपनी का स्क्रीन टच मोबाइल, बजाज डिस्कवर कंपनी का मोटरसाइकिल जो लूट कांड में प्रयोग किया गया था, लूट का ₹3100, वादी के मोटरसाइकिल का छीना हुआ चाबी को बरामद कर लिया गया।
उसके निशानदेही पर कांड का मुख्य सरगना विजय यादव उर्फ विजो यादव, पिता - स्व. बिहारी यादव, ग्राम - झिकटी, थाना - खैरा के घर छापेमारी कर वादी का लूटा गया काला रंग का बैग, एक रजिस्टर जिसमें बैंक का लेखा जोखा अंकित है और एक आईटेल कंपनी का टच मोबाइल, जो खैरा थाना कांड संख्या 53/21 जिसमें बंधन बैंक कर्मी से ₹83000 मोबाइल और लैपटॉप की लूट हुई थी, के लूट का मोबाइल बरामद किया गया।

उसके साथ ही उसके तीन साथी विजय यादव, कामेश्वर यादव और एक अन्य साथी अभी फरार चल रहा है। जिसके गिरफ्तारी के लिए सोनो पुलिस बराबर छापेमारी कर रही है। इस कांड के आईओ जितेंद्र देव दीपक ने बताया कि जल्द ही इन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। वहीं पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया की छापेमारी दल को पुरस्कृत किया जाएगा।

Responsive Advertisement