सिमुलतला पहुंचकर SP ने लिया मारपीट मामले जायजा, चार लोगों के नाम आये सामने - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 29 मई 2021

सिमुलतला पहुंचकर SP ने लिया मारपीट मामले जायजा, चार लोगों के नाम आये सामने

Simultala / सिमुलतला (न्यूज़ डेस्क) :-

जमुई पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार मण्डल शुक्रवार को सिमुलतला के गादीटेलवा गांव पहुंचकर डायन बताकर दो नाबालिक चचेरी बहन का बाल काटने एवं मारपीट कर बंधक बनाने के मामले का बारीकी से जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक श्री मंडल ने घटना के मुख्य आरोपी बोधी साह के घर उस स्थान पर पहुंचे जहां दोनों नाबालिकों के बाल काट कर नग्न अवस्था में बंधक बना कर बेरहमी से पिटाई की गई थी।


इसके अलावे बडुआ नदी स्थित शमशान घाट का जायजा लिया,जहां पर एक नाबालिक लड़की को पकडा गया था। उन्होंने बताया कि इस घटना में ग्यारह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई हो रही है।जिसमे तीन लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। इस घटना में चार अन्य लोगों का भी नाम सामने आया है। साथ ही विडियोक्लिप में जिन लोगों को घटना में शामिल देखा गया है उसे चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। एसपी श्री मंडल ने इस घटना में शामिल सभी लोगों की गिरफ्तारी हर हाल में होगी और अंधविश्वास का भ्रमजाल फैलाने वाले तांत्रिक को भी नहीं बख्शा जाएगा। मौके पर एएसपी अभियान सुधांशु कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीशचन्द्र मिश्रा हमें दर्जनों पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।


Edited by : Abhishek Kr. Jha


#Simultala, #Police, #GidhaurDotCom

Responsive Advertisement