खैरा पहुंची SDO प्रतिभा रानी, प्रशिक्षण शिविर का लिया जायजा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 20 मई 2021

खैरा पहुंची SDO प्रतिभा रानी, प्रशिक्षण शिविर का लिया जायजा


KHAIRA / खैरा (प्रहलाद कुमार) :-

गुरुवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा में चलाए जा रहे कोविड-19 हिट एप के प्रशिक्षण शिविर का अनुमंडल पदाधिकारी प्रतिभा रानी ने जायजा लिया।  इस दौरान एसडीओ श्रीमती रानी ने मौके पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों से बातचीत किया। इस क्रम में एसडीओ ने अस्पताल के वैक्सीनेशन कक्ष, ओपीडी कक्ष, भंडार कक्ष आदि का भी निरीक्षण किया।

बताते चलें कि हिट एप (HIT App) के माध्यम से एएनएम अपने क्षेत्र के कोरोना संक्रमित मरीजों के घर जाकर उनका बॉडी टेम्परेचर तथा ऑक्सीजन लेवल (Oxygen Level)  की जांच करेगी और मौके से ही पोर्टल पर अपलोड करेगी। इस दौरान केयर इंडिया (Care India) के गौरव कुमार के द्वारा एएनएम को ट्रेनिंग दिया गया । 

मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रास बिहारी तिवारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक गिरीश कुमार, मो. सोहराब अली, राकेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Responsive Advertisement