गिद्धौर PHC की टीम ने लॉर्ड मिंटो टॉवर चौक पर की कोविड टेस्ट, नहीं मिला कोई संक्रमित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 24 मई 2021

गिद्धौर PHC की टीम ने लॉर्ड मिंटो टॉवर चौक पर की कोविड टेस्ट, नहीं मिला कोई संक्रमित

 

【न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】:-

कोरोना के बढ़ते चेन को ब्रेक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग जर मोर्चे पर अपनी सख्ती बढ़ा दी है। इसी क्रम में वरीय अधिकारियों के निर्देशन पर गिद्धौर-जमुई मुख्य मार्ग अवस्थित लॉर्ड मिंटो टावर चौक के समीप दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम आने जाने वाले राहगीरों का कोरोना टेस्ट करती हुई दिखाई दी। वहीं, कोविड टेस्ट को फजीहत समझकर कई लोग बच-बचाव के जाँचस्थल से निकल पड़े। सोमवार की दोपहर लगभग 3 घंटे तक लगातार पीएचसी की टीम राहगीरों से उनका सैंपल कलेक्ट करती रही। हालांकि उक्त जांच में कोई भी कोरोना से संक्रमित मरीज नहीं पाया गया। 

कोविड टेस्ट कराने पहुंचे लोग

इस मामले को लेकर बीसीएम निधि कुमार ने पूछे जाने पर बताया कि गिद्धौर-जमुई में आने-जाने वाले लोगों का सोमवार को मेडिकल टीम के द्वारा कोरोना का टेस्ट करवाया गया। इस दौरान कुल 1oo लोगों का एंटीजन किट के माध्यम से जांच किया गया, जिसमें सभी नेगेटिव पाए गए। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के इस पहल से हड़क कई वाहन चालक रास्ता बदल कर अपने गंतव्य को जाते नजर आए। राहगीरों को रोककर जांच स्थल पर लाने में गिद्धौर थाना के पुलिस बल ने अग्रणी भूमिका निभाई। इधर, इस जांच के दौरान एक भी कोविड केस सामने न आने पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने राहत की सांस ली है।


#Gidhaur, #CoronaVirus, #GidhaurDotCom

Responsive Advertisement