Khaira : कई कांडों का एक नामजद अभियुक्त गिरफ्तार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 26 May 2021

Khaira : कई कांडों का एक नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

 


Khaira News / खैरा (प्रहलाद कुमार) :- अरनमा बॉक पंचायत के दरिमा गांव निवासी इंद्रदेव यादव को सशस्त्र सीमा बल एवं खैरा थाना पुलिस के सहयोग से उसे उसके घर से मंगलवार के दिन गिरफ्तार कर लिया गया।  इंद्रदेव यादव पर खैरा थाना में चार कांड  लंबित लंबित है, जिसमें दरिमा गांव में पुलिस पर पथराव करने के बाद पुलिस में उसके विरुद्ध मामला दर्ज किया था।  इसी प्रकार दरिमा गांव के प्रमोद यादव के साथ मारपीट पत्थरबाजी गाली गलौज का भी आरोप था।  इस घटना के बाद प्रमोद यादव ने भी इंद्रदेव यादव पर प्राथमिकी दर्ज करवाई थी।  तीसरी घटना धन्वे गांव के मदन सिंह पर मारपीट के बाद उसके भाई नागेश्वर सिंह ने भी खैरा थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करवाई थी।  इसी प्रकार अरुणमा बॉक गांव के भोला पंडित के साथ भी मारपीट लूटपाट एवं दुर्व्यवहार किया था।  इसके विरुद्ध भी खैरा थाना में मामला दर्ज था और खैरा थाना पुलिस इसकी गिरफ्तारी के लिए कई बार प्रयास किया लेकिन वह बार बार पुलिस को   चकमा देकर भाग निकलता था।  अंततः पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया । इंद्रदेव यादव से खैरा थाना में एएसपी अभियान सुधांशु नारायण, एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार, थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान ने उक्त सभी कांडों के संबंध में गहराई से पूछताछ किया।


Edited by : Abhishek Kr. Jha


#Khaira, #Crime, #GidhaurDotCom


Post Top Ad